Hindi Top Breaking News

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, September 26, 2020

श्रद्धा - सारा ने एनसीबी को बताया- ड्रग्स लेते थे सुशांत, अब रिया-शोविक से ज्यादा उंगलियां सुशांत पर उठ रहीं, परिवार हो रहा नाराज https://ift.tt/30rryVh

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में उजागर हुए ड्रग्स मामले में अब खुद सुशांत ही फंसते जा रहे हैं। आलम यह है कि अब रिया और उनके भाई शोविक से ज्यादा उंगलियां सुशांत पर उठ रही हैं। शायद यही वजह है कि दिवंगत अभिनेता का परिवार एनसीबी की जांच से संतुष्ट नजर नहीं आ रहा है और इस पर सवाल उठा रहा है। रिया चक्रवर्ती के बाद शनिवार को सारा अली खान और श्रद्धा कपूर ने भी एनसीबी के सामने सुशांत के ड्रग्स लेने की बात कही।

सारा ने सुशांत के साथ रिलेशनशिप की बात मानीं

एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीबी की पूछताछ में सारा अली खान ने माना कि 2018 में वे सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थीं। एक्ट्रेस के मुताबिक, 'केदारनाथ' की शूटिंग के दौरान दोनों का अफेयर शुरू हुआ था

सारा ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वे सुशांत के केप्री हाउस स्थित घर उनके साथ रहने भी गई थीं। उन्होंने यह भी बताया कि वे सुशांत के साथ 5 दिन के लिए थाइलैंड के कोह समुई आइलैंड पर गई थीं, जहां उन्होंने पार्टी भी की थी।

खुद ड्रग्स की की बात से इनकार

सारा ने यह बात स्वीकार की कि 'केदारनाथ' की शूटिंग के दौरान सुशांत ड्रग्स लेते थे। उनकी मानें तो वे सुशांत के साथ उनकी पार्टियों में जाती थीं। लेकिन उन्होंने खुद कभी ड्रग्स नहीं लिया। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि सुशांत ने केदारनाथ की शूटिंग के दौरान ही ड्रग्स लेना शुरू किया था या फिर वे पहले से इनसे कंज्यूम कर रहे थे।

श्रद्धा बोलीं- वैनिटी वैन में सुशांत को ड्रग्स लेते देखा

एनसीबी की पूछताछ में श्रद्धा कपूर ने बताया कि फिल्म 'छिछोरे' की शूटिंग के दौरान उन्होंने सुशांत को वैनिटी वैन में ड्रग्स लेते देखा था। श्रद्धा ने यह भी कहा कि वे फिल्म की सक्सेस पार्टी के लिए पावना लेक के किनारे स्थित सुशांत के फार्महाउस पर गई थीं। इस पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल हुआ था। हालांकि, श्रद्धा ने खुद ड्रग्स लेने की बात से इनकार किया।

एनसीबी की जांच से संतुष्ट नहीं सुशांत का परिवार

सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह की मानें तो अभिनेता की मौत की जांच पटरी से उतर गई है और इस बात से उनकी फैमिली बेहद निराश है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि परिवार को लगता है कि जिस रास्ते पर जांच चल रही है, उससे सच्चाई सामने नहीं आ पाएगी।

एनसीबी की जांच की तुलना को मुंबई पुलिस की जांच से की

एएनआई से बातचीत में विकास सिंह ने कहा, "नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का केस मुंबई पुलिस की जांच की तरह बन चुका है। सभी स्टार्स को बुलाया जा रहा है। सुशांत का केस बेक सीट पर चला गया गया है।"

सिंह ने आगे कहा, "परिवार को लगता है कि जांच अलग दिशा में चली गई है। सभी का ध्यान ड्रग्स केस की ओर चला गया है। एम्स के एक डॉक्टर ने मुझे बताया था कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उन्हें गला घोंटकर मारा गया है।"

हालांकि, एम्स की टीम के डॉक्टर ने उनके दावे का खंडन किया है, वहीं दूसरी ओर सीनियर एडवोकेट उज्जवल निकम ने भी विकास सिंह के दावे को अनर्गल बताया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में उजागर हुए ड्रग्स मामले में शनिवार को सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से एनसीबी ने पूछताछ की।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/309UXmp

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot