Hindi Top Breaking News

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, September 26, 2020

सीजन में पहली जीत के लिए सनराइजर्स और नाइट राइडर्स आमने-सामने, दोनों टीमों के बीच हुए पिछले 4 मुकाबलों में 2-2 की बराबरी https://ift.tt/2S0qfYv

आईपीएल के 13वें सीजन का आठवां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अबु धाबी में थोड़ी देर में खेला जाएगा। दोनों टीमें सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेंगी। हैदराबाद को पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और केकेआर को मुंबई ने हराया था। फिलहाल पॉइंट टेबल में यही दोनों टीमें हैं, जिनका खाता अब तक नहीं खुल सका है। दोनों टीमों के बीच हुए पिछले चार मुकाबलों में 2-2 की बराबरी रही है।

दोनों टीमों के सबसे महंगे खिलाड़ी
हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं। वहीं कोलकाता के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस हैं। उन्हें सीजन के 15.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके बाद सुनील नरेन का नंबर आता है, जिन्हें सीजन के 12.50 करोड़ रुपए मिलेंगे।

कोलकाता और हैदराबाद ने 2-2 बार खिताब जीते
आईपीएल इतिहास में कोलकाता ने अब तक दो बार फाइनल (2014, 2012) खेला और दोनों बार चैम्पियन रही है। वहीं, हैदराबाद ने भी अब तक दो बार (2016, 2009) में फाइनल खेला और जीत हासिल की।

केकेआर के लिए कार्तिक, रसेल और नरेन की-प्लेयर्स
कोलकाता को ऑफ स्पिनर और ओपनर बल्लेबाज सुनील नरेन के अलावा आंद्रे रसेल से सबसे ज्यादा उम्मीदें होंगी। 2019 सीजन में रसेल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 52 छक्के लगाए थे। आईपीएल में रसेल का सबसे ज्यादा 186.41 का स्ट्राइक रेट भी रहा है।

वॉर्नर और विलियम्सन हैदराबाद के मजबूत बल्लेबाज
हैदराबाद के पास वॉर्नर के अलावा जॉनी बेयरस्टो, प्रियम गर्ग और मनीष पांडे जैसे धुरंधर बल्लेबाज हैं। वहीं, बॉलिंग में भुवनेश्वर कुमार के अलावा राशिद खान और युवा खलील अहमद भी हैं।

पिच और मौसम रिपोर्ट
अबु धाबी में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 28 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। शेख जायद स्टेडियम में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। यहां हुए पिछले 45 टी-20 में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 56.81% रहा है।

  • इस मैदान पर हुए कुल टी-20: 44
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 19
  • पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती: 25
  • पहली पारी में टीम का औसत स्कोर: 137
  • दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर: 128

आईपीएल में हैदराबाद का सक्सेस रेट 53.21%, यह केकेआर से ज्यादा
लीग में हैदराबाद का सक्सेस रेट कोलकाता से ज्यादा है। हैदराबाद ने आईपीएल में 109 मैच खेले हैं। इसमें उसने 58 मैच जीते और 51 हारे हैं, यानि लीग में उसका सक्सेस रेट 53.21% है। वहीं, कोलकाता ने 179 मैच खेले हैं। इनमें उसने 92 मैच जीते और 87 हारे हैं, यानि लीग में उसका सक्सेस रेट 51.39% है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पिछले मैच में कोचिंग स्टाफ के साथ रणनीति पर चर्चा करते सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर (बाएं)। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i6ZkoH

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot